पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने जम्मू की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ‘टाइगर डिविजन’ मुख्यालयों का दौरा किया और इस दौरान उन्हें जम्मू सेक्टर में अभियान और सुरक्षा संबंधित स्थितियों के बारे में जानकारी दी गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल ने शुक्रवार और शनिवार को अपनी यात्रा के दौरान अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से बातचीत की और अभियान से जुड़ी बेहतरीन तैयारियां लगातार बनाए रखने के लिए उनकी प्रशंसा की।
प्रवक्ता के मुताबिक राइजिंग स्टार कॉर्प के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और टाइगर डिविजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विजय बी नायर ने पश्चिमी कमान के कमांडर को जम्मू सेक्टर में अभियान और सुरक्षा संबंधित स्थितियों के बारे जानकारियां दीं।


Download Android App
Download iOS App



