साल के पहले दिन ही बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके राज्य में कितना हुआ इजाफा

Summary :

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाला सिलेंडर दिल्ली में 17 रुपये बढ़कर 1332 रुपये से 1349 रुपये का हो गया है।

नव वर्ष के पहले दिन ही तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को झटका देते हुए देश के चार बड़े महानगरों में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपए से लेकर 22.50 रुपये तक बढ़ोतरी की है।  हालांकि रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है। 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक इस्तेमाल में आने वाला सिलेंडर दिल्ली में 17 रुपये बढ़कर 1332 रुपये से 1349 रुपये का हो गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की पहले की कीमत 694 रुपये ही है। 
कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये, मुंबई में 694 रुपये और चेन्नई में 710 रुपये है। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 15 दिसंबर को 50 रुपये का इजाफा किया गया था। वाणिज्यिक इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर  कोलकाता में 22.50 रुपये बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपये हो गया है। 
मुंबई में यह 17 रुपये महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.50 रुपये बढ़ है और यह 1446.50 रुपये से 1463.50 रुपये का हो गया है। सरकार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों को सब्सिडी दर पर देती है। इससे अधिक लेने पर उपभोक्ता को बाजार मूल्य अदा करना होता है। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है।
चार बड़े महानगरों में 19 किलोग्राम के सिलिंडर की नई कीमत..
             रुपये 
दिल्ली : 1349 
कोलकाता : 1410 
मुंबई : 1297.50 
चेन्नई  : 1463.50 
गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर का दाम चार बड़े महानगरों में…..
            रुपये 
दिल्ली : 694
कोलकाता : 720.50
मुंबई : 694
चेन्नई : 710
 

Desk Team