धारा 370 और 35 ए के हटने के पश्चात मिली पूरी आजादी : रविशंकर प्रसाद

Summary :

राज्यपाल महामहिम श्री गंगा प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे,बिहार सरकार स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय एव तमाम वरिष्ट डॉक्टर मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री सह पटनासाहिब सांसद रविशंकर प्रसाद पटना स्थित ए. एन इंस्टिट्यूट में डॉ. एस .एन आर्या द्वारा लिखित दो पुस्तक INDIA FIRST और KNOW YOUR GRAND-DAD के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटने के बाद पूर्ण रूप से आजादी मिली तथा इन धाराओं के हटने के बाद अब पूरा देश एक हो गया है,पूरे राष्ट्र में समानता आ गयी है। 
साथ ही सवैधानिक राष्ट्रवाद की चर्चा करते हुए उन्होनो संविधान के मूलप्रति में चित्रत भगवान एव महापुरूषों के संदर्भ में लोगो के समक्ष रखा |कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल महामहिम श्री गंगा प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे,बिहार सरकार स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय एव तमाम वरिष्ट डॉक्टर मौजूद थे। 
इसके कार्यक्रम के पूर्व श्री प्रसाद रविन्द्र भवन, वीरचन्द्र पटेल पथ में बीजेपी विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेते हुए कहा कि मेरी पहचान तीन रूप में होती है पहला मैं आरएसएस का सदस्य हु दूसरा मैं एक कार्यकर्ता हु और तीसरा मैं एक वकील हु और मैं आपसभी के बीच मे रहने वाला हु मंत्री तो आते जाते है जबकि कार्यकर्ता हमसब के बीच रहते है। कार्यक्रम में कुम्हरार विधान सभा विधायक अरुण कुमार सिन्हा,बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ,दीघा विधायक संजीव चौरसिया ,पटना महानगर अध्यक्ष सीताराम पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद  तथा तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता लोग मौजूद थे।

Desk Team