Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

मोदी-शाह पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोलेः 7 गारंटी पर भरोसा जता रहे लोग

Summary :

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार (23 नवंबर) को कहा कि राजस्थान में माहौल सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में है, क्योंकि लोग इसकी 7 गारंटी पर भरोसा जता रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विभाजनकारी बातें करने में लगे हैं। HIGHLIGHTS कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना  खड़गे बोलेः मोदी-शाह खोखली, बेतुकी और विभाजनकारी बातों में व्यस्त हैं  कांग्रेस पार्टी को एक और मौका देगी जनता, खड़गे का दावा खड़गे ने X पर एक पोस्ट में कहा, आज राजस्थान चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। वीरों और योद्धाओं की पवित्र…

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार (23 नवंबर) को कहा कि राजस्थान में माहौल सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में है, क्योंकि लोग इसकी 7 गारंटी पर भरोसा जता रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विभाजनकारी बातें करने में लगे हैं।

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना 
  • खड़गे बोलेः मोदी-शाह खोखली, बेतुकी और विभाजनकारी बातों में व्यस्त हैं 
  • कांग्रेस पार्टी को एक और मौका देगी जनता, खड़गे का दावा

खड़गे ने X पर एक पोस्ट में कहा, आज राजस्थान चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। वीरों और योद्धाओं की पवित्र भूमि राजस्थान ने हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार किया है। एक करोड़ से अधिक परिवारों को कांग्रेस पार्टी की 7 गारंटी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल है।”

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”भाजपा हमारी सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और बचत व राहत योजनाओं से डरी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह खोखली, बेतुकी और विभाजनकारी बातों में व्यस्त हैं.” कांग्रेस पार्टी की 7 गारंटी उन्‍हें पसंद नहीं आ रही है। इस बार जनता उनके झूठ, फरेब और नफरत भरी बातों में नहीं आएगी।”

खड़गे ने कहा, राजस्थान के लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार परंपरा बदलेगी और वे कांग्रेस पार्टी को एक और मौका देंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। 200 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner