कांग्रेस ने झारखंड के तीन और सीटों पर घोषित किये उम्मीदवार

Summary :

Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने झारखंड में तीन और सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गोड्डा से दीपिका पांडेय सहित कांग्रेस ने झारखंड की तीन और सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गोड्डा सीट पर विधायक दीपिका पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, चतरा में पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। धनबाद सीट पर अनुपमा सिंह की उम्मीदवारी घोषित की गई है। Highlights कांग्रेस ने झारखंड में तीन और सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं गोड्डा सीट पर विधायक दीपिका पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है किसको किसको मिला टिकट.. गोड्डा…

congress list

Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने झारखंड में तीन और सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गोड्डा से दीपिका पांडेय सहित कांग्रेस ने झारखंड की तीन और सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। गोड्डा सीट पर विधायक दीपिका पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, चतरा में पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। धनबाद सीट पर अनुपमा सिंह की उम्मीदवारी घोषित की गई है।

Highlights

  • कांग्रेस ने झारखंड में तीन और सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं
  • गोड्डा सीट पर विधायक दीपिका पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है

किसको किसको मिला टिकट..

गोड्डा सीट पर प्रत्याशी बनाई गईं दीपिका पांडेय सिंह संथाल परगना की महगामा सीट की विधायक हैं। वह राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रही हैं। वह उत्तराखंड में कांग्रेस की सह प्रभारी का दायित्व भी निभा रही हैं। धनबाद में प्रत्याशी बनाई गईं अनुपमा सिंह बेरमो के मौजूदा कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की पत्नी हैं। चतरा के मैदान में उतारे गए केएन त्रिपाठी डाल्टनगंज से विधायक रह चुके हैं। वह एक बार राज्य की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें.. पंजाब में आप ने जारी की एक और लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

अब तक छहः सीटों पर उतारे प्रत्याशी..

पार्टी ने अब तक कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसके पहले लोहरदगा में सुखदेव भगत, खूंटी में कालीचरण मुंडा और हजारीबाग में जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी घोषित की गई थी। रांची सीट पर उम्मीदवारी का फैसला अब भी नहीं हो पाया है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के नाम पर चर्चा चल रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News