कांग्रेस की PM मोदी से मांग- सेंट्रल विस्टा परियोजना पर लगाए रोक और स्वास्थ्य ढांचे को करें मजबूत

Summary :

आनंद शर्मा ने कहा कि देश संसाधन के गंभीर संकट का सामना कर रहा है और विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक से कर्ज ले रहा है।उन्होंने कहा कि देश में अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा की स्थिति में सुधार की जरूरत है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि सेंट्रेल विस्टा परियोजना और दूसरी ऐसी परियोजनाओं को कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट के समय रोका जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि इन पर खर्च होने वाले पैसे का इस्तेमाल देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किया जाए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री से आग्रह कर रहा हूं कि निरर्थक सेंट्रल विस्टा परियोजना और 17 प्रांतों की राजधानियों में केंद्रीय सचिवालयों की परियोजनाओं को रोका जाए। राष्ट्रीय संकट के समय आलीशान भवनों के निर्माण पर 25000 करोड़ रुपये खर्च करना सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है।’’

ट्रम्प की आलोचना के बीच कोरोना से निपटने के लिए WHO ने की चीन की प्रशंसा

शर्मा ने कहा कि देश संसाधन के गंभीर संकट का सामना कर रहा है और विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक से कर्ज ले रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा की स्थिति में सुधार की जरूरत है। गौरतलब है कि कांग्रेस इन परियोजनाओं को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि देश अभी दूसरी महामारी से गुजर रही है इसलिए इन फिजूल खर्चों को अभी बंद किया जाए। 

Desk Team