झारखंड के पूर्व वित्त तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शनिवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। सिंह को सांस लेने में कठिनाई के चलते यहां मां रामप्यारी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को बरियातू रोड स्थित मां रामप्यारी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज करा रहे पूर्व मंत्री सिंह से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंह को एयर एंबुलेंस से इलाज के दिल्ली भेजा गया है। उनके साथ एक चिकित्सक तथा उनके छोटे पुत्र दिल्ली गये हैं।
मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘बेरमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने रांची स्थित मां रामप्यारी अस्पताल पहुंचा। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुंचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं। ‘
बेरोमो से कांग्रेस विधायक आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी का हालचाल जानने राँची स्थित माँ रामप्यारी अस्पताल पहुँचा।
बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए हम उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली पहुँचाने हेतु भी कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/rLADDaxB6x— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 2, 2020
बता दें कि राजेंद्र सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं और इंटक के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में 16 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के उम्मीदवारों में राजेंद्र सिंह ने बेरमो विधानसभा से जीत हासिल की थी। बेरमो विधानसभा से राजेंद्र प्रसाद सिंह छह बार विधायक रह चुके हैं और उनकी इसी सफलता ने उन्हें झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद भी दिलाया।


Download Android App
Download iOS App



