देश की जन भावना के विपरीत बात कर सेना को झुठला रही है कांग्रेस : जावड़ेकर

Summary :

जावड़ेकर ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आ रहा की कांग्रेस को क्या हो गया हैं ? देश की जन भावना से एकदम उलट बात करते हैं, सेना की जानकारियों को झुठला रहे है।”

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कांग्रेस पर सशस्त्र बलों के शौर्य को कमतर करने का आरोप लगाया और कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में सेना पर अविश्वास नहीं दर्शाया जाता है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हमले में 250 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया था । कांग्रेस ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री इसका ब्यौरा क्यों नहीं देते।

congress

जावड़ेकर ने कहा, ”मुझे समझ नहीं आ रहा की कांग्रेस को क्या हो गया हैं ? देश की जन भावना से एकदम उलट बात करते हैं, सेना की जानकारियों को झुठला रहे है।” उन्होंने कहा, ”ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नही होता जहाँ सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है।” गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व वायुसेना के हमले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

नकवी बोले- चोट आतंकवादियों और पाकिस्तान को लगी, चीख कांग्रेस की निकल रही

Desk Team