बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सांसद तथागत सत्पथी ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सत्पथी ने कहा, ‘मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं रहने वाला हूं। मैं पत्रकारिता के अपने पुराने पेशे में लौट रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘चूंकि बीजू पटनायक मुझे राजनीति में लेकर आए थे, इसलिए मैं आज उनकी जयंती पर चुनाव न लड़ने की घोषणा करता हूं।’
सत्पथी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात का समय मांगा है, ताकि वह उन्हें अपने फैसले के बारे में अवगत करा सकें। सत्पथी ढेंकनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2014 चौथी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के पुत्र हैं। वह उड़िया दैनिक समाचार पत्र धरित्री और अंग्रेजी दैनिक उड़ीसा पोस्ट के मालिक और संपादक भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



