इस वक़्त इजराइल में फलिस्तीन चरमपंथी सगंठन हमास के लड़ाकों के लगातार हमले हो रहे हैं। जिसको लेकर पूरी दुनियाभर से इस लड़ाई को लेकर प्रतिक्रिया मिल रही। कुछ वक़्त पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने इज़राइल समर्थन किया था। तो अब भारत वसे कांग्रेस के नेता वेणुगोपाल ने फलिस्तीन का समर्थन किया है। जी हाँ जहां भारत आधिकारिक तौर पर इजराइल के समर्थन में खड़ा है तो वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस के नेता इस संगठन का समर्थन करने में लगे हुए हैं। हमास द्वारा लगातार हमले के कारण इजराइल में कई तबाही मची है। जिसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कोंग्रेस के सांसद और जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने फलिस्तीन का समर्थन कर कहा है की उन्हें अभी तत्काल विराम की ज़रूरत है साथ ही उन्होंने इस समस्या से निकलने का सुझाव भी दिया है। आइये जानते हैं की आखिरकार उन्होंने क्या कहा है ?
के सी वेणुगोपाल ने कही ये बड़ी बात
9 अक्टूबर के दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। जहां इज़राइल हमले को लेकर भी कई चर्चा की गयी। जिसमें चर्चा के बाद के बाद के सी वेणुगोपाल ने फलिस्तीन के समर्थन की बात की। जी हाँ ट्विटर पर इस सिलसिले में किये गए पोस्ट में उन्होंने कहा है की “मिडिल ईस्ट में संघर्ष बेहद दुखद है और समय की मांग है कि तत्काल युद्धविराम हो। कांग्रेस स्व-शासन के लिए फलिस्तीन संघर्ष के साथ खड़े हैं, और मानते हैं कि इस संकट के समाधान के लिए बातचीत की जानी चाहिए। ”
पीएम मोदी ने दिया इजराइल का साथ
इजराइल और हमास के बीच हो रही लड़ाई को लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के साथ एकजुटता जताई है। जहां उन्होंने कहा की हमास हमले के बाद इजराइल में मारे गए लोगों के प्रति उनकी संवेदनाये हैं। उन्होंने कहा है की आज भारत उनकी इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने कहा है की इजराइल-हमास संघर्ष में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, यूक्रेन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया समेत पश्चिमी देशों का भी इस मुश्किल दौर में इजराइल के साथ खड़े होने की बात की।


Download Android App
Download iOS App



