कांग्रेस और राकांपा ने शनिवार को महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा की। कांग्रेस और राकांपा राज्य में क्रमश: 26 और 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-शिवसेना से मुकाबला करने के लिए उनके गठबंधन का समर्थन करने के लिए 56 दल और संगठन एकसाथ आए हैं।
कांग्रेस अपने हिस्से की सीटों से पालघर सीट बहुजन विकास आघाडी और एक अन्य अघोषित सीट राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को देगी।
अखिलेश यादव बोले- पागलपन का शिकार हुई लगती है भाजपा
राकांपा अपनी 22 सीटों में से हातकणंगले सीट शेट्टी के लिए जबकि एक अन्य सीट निर्दलीय विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के लिए छोड़ेगी।
किसी पार्टी का नाम लिये बिना चव्हाण और पवार ने कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से दूर रहने वालों को ‘‘भाजपा की बी टीम’’ करार दिया।
इन नेताओं की टिप्पणियां भारिपा बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर के संदर्भ में मानी जा रही हैं जिन्होंने गठबंधन से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया है।
इससे पहले, भाजपा और शिवसेना ने पिछले महीने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



