एक देश के तौर पर सरदार पटेल के विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा, भारत के लौहपुरुष के रूप में विख्यात सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री रहे और बाद में गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी।  

कांग्रेस ने रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक देश के तौर पर उनके विचारों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भेदभाव केवल और अधिक दुख का कारण बनेगा तथा इससे समस्याएं ही उत्पन्न होंगी। 
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के लौहपुरुष के रूप में विख्यात सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री रहे और बाद में गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। वह प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में से एक थे और उन्होंने हर पीढ़ में कर्तव्य की भावना पैदा की। हम उनका सम्मान करते हैं।’’ 


एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने कहा, ‘‘एक देश के तौर पर हमारे लौहपुरूष सरदार पटेल के विचारों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। भेदभाव केवल और अधिक दुख का कारण बनेगा तथा इससे समस्याएं ही उत्पन्न होंगी।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।


सुरजेवाला ने अपने ट्वीट  में कहा, ‘‘जब कठिन दौर आते हैं, तभी कायर और बहादुर के बीच का अंतर पता चलता है, क्योंकि उस दौरान कायर एक बहाना ढूंढता है जबकि बहादुर रास्ता खोज लेता है।’

Desk Team