नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘बापू को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।’ उन्होंने महात्मा गांधी के एक प्रसिद्ध कथन को उद्धृत करते हुए कहा, ‘एक समाज की महानता और प्रगति का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां कमजोर और असुरक्षित सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है- महात्मा गांधी।
"एक समाज की महानता और प्रगति इस बात से लगायी जा सकती है कि वहां कमजोर और असुरक्षित सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।”
– महात्मा गांधी
बापू को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।#MahatmaGandhi pic.twitter.com/SfNxBASSkJ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, ‘महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।’ उन्होंने कहा, ‘सांप्रदायिकता, नफरत की सोच, जिसकी वजह से बापू शहीद हुए, वही सोच आज भी देश के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। उस सोच की पराजय में ही बापू का विजय है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी।


Download Android App
Download iOS App



