जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से मिलने जाते समय कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि यह मानवता है कि हम उनसे मिलते हैं और इसे गलत तरह से देखना सही नहीं है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने 18 अक्टूबर को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराए गए आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात साल की जेल की सजा और तीनों को 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसलिए वे सीतापुर जेल में बंद हैं।
अजय राय ने आजम खान से मुलाकात को बताया मानवता
अजय राय ने बताया, यह मानवता है कि हम उनसे तब मिलते हैं जब पूरा परिवार जेल में है और आज संकट में है। अब यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें एक-दूसरे से मिलने से रोका जाएगा। जब कोई दर्द में होता है, तो उनके साथ खड़े होना हमारा कर्तव्य है। जब वह मंत्री थे और मैं बीजेपी से विधायक था, जब भी मैं किसी काम को लेकर उनके पास जाता था, तो वह कभी मना नहीं करते थे। उन्होंने मेरे सारे काम किए और मुझे सम्मान भी दिया।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
अजय राय का इशारा समाजवादी पार्टी को रास नहीं आया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा, जब आजम खान को निशाना बनाया जा रहा था तब कांग्रेस कहां थी, दरअसल कांग्रेस के नेता आजम खान को निशाना बना रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



