देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक शुरू हो गई लेकिन बीमारी के चलते संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक में मौजूद नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और शीला दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ के नेता शामिल हैं।
बैठक में देश की राजनीतिक हालात के अलावा असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) पर भी चर्चा होने की संभावना है। राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह कार्यकारिणी समिति की दूसरी बैठक है। कांग्रेस ने एनआरसी मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार की यह कहते हुए आलोचान की कि इस अति संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का रवैया सुस्त रहा है और इससे असम में बड़े पैमाने पर असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
असम में नागरिकता की फाइनल लिस्ट जारी, 40 लाख लोग वैध नागरिक नहीं पाये गये
30 जुलाई को जारी एनआरसी ड्राफ्ट से 40 लाख लोगों को बाहर रखा गया है। वही, महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली कांग्रेस की इस उच्च इकाई की बैठक में इस साल चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App


