Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया एलान मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, आधिकारिक पुष्टि होना हालांकि अभी बाकि है। आपको बता दें कि बीजेपी ने पहले ही इस सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। अब कांग्रेस अगर विक्रमादित्य सिंह को उतारती है तो यहां की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है
Highlight:
- मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान
- बीजेपी नेत्री कंगना रनौत से होगा मुकाबला
आखिर कौन है विक्रमादित्य सिंह …
आपको बता दें कि विक्रमादित्य सिंह दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटा हैं वर्तमान में इनकी माँ प्रतिभा सिंह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। हिमाचल की राजनीति में सिंह परिवार का बड़ा राजनैतिक वजूद है अब देखने वाली ये बात है कि हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर जब विक्रमादित्य सिंह का सीधा मुकाबला कंगना रनौत से होगा तो इसका राजनीतिक असर हिमाचल में क्या दिखेगा। आपको बता दें कि अभी इसी सीट से प्रतिभा सिंह मौजूदा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें … केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर दिल्ली बीजेपी आज शाम से शुरू करने जा रही अभियान
इस बार मंडी लोकसभा की लड़ाई होगी दिलचस्प..
आपको बता दें कि हिमाचल की राजनीति में इस सीट का इस बार बड़ा महत्व है बीजेपी ने यहां से इस बार बॉलीवुड की सुपरस्टार कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीँ कांग्रेस ने वहां के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह को उतारने जा रही है। अब हिमाचल की राजनीति के लिए यह हॉट सीट बन चुकी है अब देखना होगा कि आने वाले समय में इसका क्या राजनीतिक असर देखने को मिलता है।


Download Android App
Download iOS App







