उत्तर-प्रदेश के सीतापुर में आदमखोर कुत्तों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आये दिन बच्चो पर हो रहे हमलो से सीतापुर में भय का माहौल बना हुआ है। इस बार हमला मानपुर थाना क्षेत्र के खैरमपुर गांव के बाहर किया गया। जहां 7 से 8 की संख्या के ग्रुप में आदमखोर कुत्तों ने 8 साल की बच्ची पर हमला किया। इस हमले में एक बच्ची काफी बुरी तरह से घायल है, जबकि दूसरी ने किसी तरह पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। उसको भी काफी चोट लगी है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर इलाज चल रहा है।
विकास खंड खैराबाद के ग्राम खैरमपुर निवासी छोटेलाल की पुत्री सोनम और शिवानी आम बीनने बाग गयी हुई थी। यहां उनपर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया जिसपर शिवानी ने पेड़ पर चढ़कर खुद को बचा लिया लेकिन सोनम को कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मासूम को बचाया और जिला अस्पताल लेकर पंहुचे। जिला अस्पताल लाए जाने पर सोनम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि सीतापुर में आदमखोर कुत्ते अब तक 13 बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं।
पिछले 6 महीनों से कुत्तों का आतंक कायम हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ये बहुत ही आक्रामक हो गए हैं। पिछले 6 महीने में कुत्तों के काटने से अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। 13 में से 7 बच्चों की मौत केवल मई के महीने में हुई है। कुत्तों के आतंक की वजह से लोग घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



