देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये मामलों की संख्या 81 लाख के करीब पहुंच गयी जबकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर छह लाख से कम रह गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय को विविन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 48,648 नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 80,88,851 हो गया है और मृतकों की संख्या 563 और बढ़कर 1,21,090 हो गयी है।
देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में लगभग 57,386 कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 73,73,375 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने और इनकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में की कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामले 9301 और घटकर 5,94,386 पर आ गये हैं।
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,27,603 तक रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 91,786 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 68,161 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल 37,094 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों में 2,143 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 1,27,603 रह गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,902 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,66,668 पहुंच गयी।
इसी अवधि में 7,883 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 14,94,809 हो गयी है तथा 156 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,710 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89.68 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 88,73,861 हो गयी हैं। इस हिसाब से भारत अब अमेरिका से 7.65 लाख मामले ही पीछे है।


Download Android App
Download iOS App



