भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मई के बाद सबसे अधिक 614 मामले दर्ज किए गए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, केरल में बीते 24 घंटों में तीन मरीजों की मौतों से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,321 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,978) है।
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,346 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



