देशभर में कोरोना का कहर बरकार जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच कोरोना ने उच्चतम न्यायालय में दस्तक दे दी है। उच्चतम न्यायालय कई कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के 44 स्टाफ मेंबर कोविड संक्रमित पाए गए थे।
सूत्रों ने बताया कि कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं इसलिए न्यायाधीश अपने-अपने निवास स्थानों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालती कार्यवाही करेंगे।बता दें कि कोर्ट में करीब 3400 स्टाफ मेंबर हैं। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना स्थिति और खराब होने तथा कई कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद उच्चतम न्यायालय की पीठें निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से सुनवाई के लिए बैठेंगी।


Download Android App
Download iOS App



