महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। ईरानी से पहले अन्य केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
ईरानी ट्विटर पर लिखा, यह घोषणा करते समय शब्दों की खोज करना मेरे लिए दुर्लभ है, इसलिए यहां मैं इसे सरल रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उनसे निवदेन करना चाहूंगी कि वो जल्द से जल्द अपनी जांच करा लें।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आयुष मंत्री श्रीपद वाई. नाइक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्रियों की बात करें तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



