कोर्ट ने दी मिशेल को विदेश में परिवार, वकीलों को फोन कॉल करने की अनुमति

Summary :

एजेंसी ने कहा था कि वह ‘श्रीमती गांधी’ से जुड़े सवालों से कैसे निपटा जाए इस बारे में अपने वकीलों को चिट देकर कानूनी पहुंच का दुरुपयोग कर रहा है।

दिल्ली की एक कोर्ट ने कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को परिवार के सदस्यों और विदेश में वकीलों को फोन कॉल करने की सोमवार को अनुमति दे दी। मिशेल को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार किया गया है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए हर सप्ताह 15 मिनट का वक्त दिया।

आरोपी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए दावा किया था कि जेल अधिकारियों ने अनुमति मांगने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी थी। मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। उसे पिछले साल 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

Christian Mitchell

क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण से परेशान कांग्रेस उसके बचाव में जुटी : संबित पात्रा

कोर्ट ने इससे पहले ईडी की हिरासत में रहने के दौरान मिशेल के अपने वकीलों से मिलने पर पाबंदी लगाई थी। एजेंसी ने कहा था कि वह ‘श्रीमती गांधी’ से जुड़े सवालों से कैसे निपटा जाए इस बारे में अपने वकीलों को चिट देकर कानूनी पहुंच का दुरुपयोग कर रहा है।

Desk Team