देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित 70.77 प्रतिशत लोग ठीक होकर अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर्स से घर जा चुके हैं। गुरुवार को सरकार ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 66,999 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मामलों की कुल संख्या 23,36,637 हो गई है। इतनी ही अवधि में 56,383 लोग ठीक भी हुए। वहीं इस समय देश में 6,53,622 सक्रिय मामले हैं। बयान में यह भी कहा गया कि अब तक 16,95,982 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद देश में कोरोना रिकवरी दर पहले से बेहतर होकर 70.77 प्रतिशत हो गई है।
PM मोदी ने लांच किया ‘ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन ऑनरिंग द ऑनेस्ट’, देशवासियों से की आगे बढ़कर कर भुगतान की अपील
इस घातक बीमारी के कारण पिछले 24 घंटों में 942 लोगों ने जान गंवाई है। देश में मरने वालों की कुल संख्या 47,033 हो चुकी है। 1,47,820 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कुल 3,81,843 लोग वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं 18,650 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कर्नाटक में इस समय 80,351 सक्रिय मामले हैं और 1,12,633 लोग वायरस से उबर चुके हैं। यहां कुल 3,510 लोग वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं।
आंध्र प्रदेश में 90,425 सक्रिय मामले हैं, यहां 1,61,425 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 2,296 लोगों की जान जा चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में 10,946 सक्रिय मामले हैं और 1,33,405 लोग इस वायरस से मुक्त हो चुके हैं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 1,021 है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, बुधवार को 8,30,391 नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक कुल 2,68,45,688 नमूनों का परीक्षण हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



