Cyclone in Chennai: तूफान की आशंका, चेन्नई समेत तमिलनाडु के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

Summary :

Cyclone in Chennai: चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आरएमसी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि दक्षिणी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का दबाव बना हुआ है और यह 24 घंटों के भीतर एक लो प्रेशर के क्षेत्र में बदल सकता…

Cyclone in Chennai: चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। आरएमसी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि दक्षिणी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का दबाव बना हुआ है और यह 24 घंटों के भीतर एक लो प्रेशर के क्षेत्र में बदल सकता है।

Cyclone in Chennai: ऑरेंज अलर्ट जारी

Cyclone in Chennai
Cyclone in Chennai

मौसम कार्यालय ने सात जिलों (रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर और कुड्डालोर) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आज भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, अरियालुर, पेरम्बलुर और शिवगंगा जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Cyclone Alert: भारी बारिश की चेतावनी

22 अक्टूबर के लिए, चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, रानीपेट और तिरुवन्नामलाई जिलों में ऑरेंज अलर्ट बढ़ा दिया है। वहीं कृष्णागिरि, धर्मपुरी, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और तिरुपत्तूर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 23 अक्टूबर के पूर्वानुमान में तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कृष्णगिरि, धर्मपुरी, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और तिरुपत्तूर में भारी बारिश हो सकती है।

Chennai Weather Update: सतर्क रहने का आग्रह

Cyclone in Chennai
Cyclone in Chennai

24 अक्टूबर तक, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, कृष्णगिरि, चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, धर्मपुरी और कृष्णगिरि सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आरएमसी ने कहा कि चेन्नई में आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने का आग्रह किया है, क्योंकि लगातार बारिश आने वाले दिनों में उत्तरी तमिलनाडु और डेल्टा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कारण बन सकती है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 21 Oct: दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, दिल्ली बनी गैस चैंबर, AQI 550 के पार, कई राज्यों की हवा में घुला जहर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।