पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के बांद्रा में शनिवार सुबह लगी आग में आठ लोग घायल हो गए हैं। तीन अन्य घायलों की पहचान समशेर उम्र 50 साल, संगीता उम्र 32 साल और सीता उम्र 45 साल के रूप में हुई है। बांद्रा भाभा अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्वा ने कहा, आज सुबह बांद्रा इलाके में लगी आग में तीन और लोग झुलस गए।
- मुंबई के बांद्रा में शनिवार सुबह लगी आग में आठ लोग घायल हो गए हैं
- तीन अन्य घायलों की पहचान समशेर, संगीता और सीता के रूप में हुई है
- आग लगने से 35 से 40 फीसदी तक जले लोग
- फायर ब्रिगेड को मौके पर भेज पाया गया आग पर काबू
35 से 40 फीसदी तक जले लोग
CMO के मुताबिक, निखिल जोगेश दास 35 फीसदी जल गए, राकेश रामजनम शर्मा 40 फीसदी जल गए, एंथोनी पॉल थेंगल 30 फीसदी जल गए, कालीचरण माजीलाल कनौजिया 25 फीसदी जल गए, शान अली जाकिर अली सिद्दीकी 40 फीसदी जल गए। समशेर का चेहरा बुरी तरह जल गया, संगीता को मामूली चोटें आईं हैं और एक घायल व्यक्ति सीता ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
आज सुबह सूचना मिली कि आग में पांच लोग झुलस गए। पुलिस को संदेह है कि आग खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से लगी थी। घटना के बारे में बताते हुए BMC के एक अधिकारी ने बताया जैसे ही आग की सूचना मिली, हमने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा। उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



