रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां सेना के शहीद मेजर केतन शर्मा को श्रद्धांजलि दी। मेजर केतन शर्मा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये थे।

शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार पूर्वान्ह यहां पालम हवाई अड्डे पर लाया गया जहां श्री सिंह और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास स्थान मेरठ ले जाया गया।
व्हील चेयर पर लोकसभा में पहुंचे मुलायम, निर्धारित क्रम से पहले ली शपथ
मेजर केतन शर्मा को वर्ष 2012 में सेना में कमीशन मिला था और उन्हें दो वर्ष पहले ही कश्मीर में तैनात किया गया था। वह 32 वर्ष के थे और उनकी एक बेटी है जिसकी उम, तीन वर्ष है।


Download Android App
Download iOS App



