Delhi Coaching Case: दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने की घटना में जान गंवाने वाले सिविल सेवा परीक्षा के तीन अभ्यर्थियों के दोस्त और परिजन राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में उनके शवों को देखने की इजाजत नहीं दिये जाने से गुस्से में हैं।
Highlights:
- दिल्ली कोचिंग हादसे में मृत छात्रों के शव को देखने से परिजनों को रोका गया
- दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक निजी कोचिंग के बेसमेन्ट में पानी भरने से हुआ था हादसा
- इस हादसे में कोचिंग सेंटर में हादसे में 3 छात्रों की गयी जान
दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर ( Old Rajinder Nagar ) इलाके में शनिवार शाम भारी बारिश के बाद, कोचिंग सेंटर राऊ आईएएस स्टडी सर्कल की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव, तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले नवीन दलविन की मौत हो गई।
मृत छात्रों के शव को देखने के लिए कर रहे मांग
तीनों मृतक अभ्यर्थियों के शव आरएमएल शवगृह में रखे हुए हैं और उनके परिजन इन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जान गंवाने वाले तीनों अभ्यर्थियों के दोस्त भी अस्पताल पहुंचे और शनिवार को हुई घटना पर गुस्सा जाहिर किया। श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी समाचार चैनलों से मिली। धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘‘मैंने उसे (श्रेया) फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद था।’’ उन्होंने कहा कि यहां तक कि कोचिंग सेंटर से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। मैं गाजियाबाद से उस जगह पर पहुंचा, जहां वह रह रही थी लेकिन उसका कमरा भी बंद था। उन्होंने कहा, “ मैं कोचिंग सेंटर गया, जहां मेरी मुलाकात पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से हुई और उन्होंने मुझे आरएमएल अस्पताल जाने को कहा। अस्पताल में मुझे उसका (श्रेया का) शव देखने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने उसका शव वहां होने की पुष्टि की।
कृषि अध्ययन से बीएसएससी किया था मृत छात्रा
श्रेया ने कृषि में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और मई में ही कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। उसके माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्त पूर्वाह्न 10 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। श्रेया के माता-पिता और दोस्त अपराह्न एक बजकर 43 मिनट पर उसका शव लेकर गए।


Download Android App
Download iOS App



