सिर्फ 2 घंटे में Delhi to Lucknow, वाराणसी पहुंचने में लगेगा इतना समय, रेलवे के हाईस्पीड प्लान से आधा होगा सफर

Summary :

Delhi to Varanasi Bullet Train: देश में हाईस्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दौरान दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह परियोजना दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों को जोड़ते हुए यात्रा को बेहद आसान और तेज बनाएगी। इस हाईस्पीड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से लखनऊ (Delhi Lucknow Bullet Train) का सफर करीब 2 घंटे में और दिल्ली से वाराणसी  की दूरी लगभग 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा…

Delhi to Varanasi Bullet Train: देश में हाईस्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दौरान दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह परियोजना दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों को जोड़ते हुए यात्रा को बेहद आसान और तेज बनाएगी। इस हाईस्पीड कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से लखनऊ (Delhi Lucknow Bullet Train) का सफर करीब 2 घंटे में और दिल्ली से वाराणसी  की दूरी लगभग 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा और उत्तर प्रदेश के करीब 14 प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे का मानना है कि यह परियोजना उत्तर भारत के परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, SOG ने किया था खुलासा, जानिए किन कारणों से NTA ने लिया यह फैसला

Delhi Varanasi High Speed Rail Corridor: यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद

Delhi to Varanasi Bullet Train
Delhi to Varanasi Bullet Train (Source: Social Media)

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि लखनऊ के पास से लगभग 135 किलोमीटर लंबी एक अलग लिंक लाइन बनाई जाएगी, जो सीधे अयोध्या को जोड़ेगी। इसके जरिए अयोध्या, प्रयागराज, भदोही और रायबरेली जैसे शहर भी बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Delhi to Varanasi Bullet Train: सराय काले खां से शुरू होगा सफर

Delhi to Varanasi Bullet Train
Delhi to Varanasi Bullet Train (Source: Social Media)
  • दिल्ली में बुलेट ट्रेन का मुख्य स्टेशन सराय काले खां में बनाया जाएगा।
  • यहां यात्रियों को मेट्रो और नमो भारत (RRTS) जैसी सुविधाओं का सीधा कनेक्शन मिलेगा।
  • इससे एक ही स्थान पर बुलेट ट्रेन, रैपिड रेल और मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
  • प्रस्तावित रूट के अनुसार बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा सेक्टर-146, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज और लखनऊ से होकर गुजरेगी।
  • इसके बाद यह अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज और भदोही होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
  • इस पूरे रूट की लंबाई लगभग 865 किलोमीटर होगी।

2035 से 2040 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

फिलहाल दिल्ली से लखनऊ तक यात्रा करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 6 घंटे 25 मिनट और शताब्दी एक्सप्रेस को करीब 6 घंटे 50 मिनट लगते हैं। लेकिन बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यही दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी हो सकेगी। वहीं दिल्ली से वाराणसी का सफर भी काफी कम समय में पूरा होगा। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को 2035 से 2040 के बीच पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लेजर तकनीक से रूट सर्वे और जरूरी डेटा कलेक्शन का काम भी पूरा किया जा चुका है। सरकार भूमि अधिग्रहण और अन्य मंजूरियों की प्रक्रिया पर भी तेजी से काम कर रही है।

देश में बढ़ेगा हाईस्पीड रेल नेटवर्क

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के बाद यह देश का दूसरा बड़ा हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट माना जा रहा है। केंद्र सरकार भविष्य में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े आर्थिक शहरों को भी हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार की जा रही है। यह वॉलपेपर कई रंगों के शानदार स्पेक्ट्रम के साथ आता है और iPhone की स्क्रीन को प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है।

यह भी पढ़ें: ‘शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार’, NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी की आई प्रतिक्रिया, दूसरी तरफ NSUI ने घेरा शिक्षा मंत्रालय

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।