दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में यूजी कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 26 जून को 2026 को गजेटेज हॉलिडे होने की वजह से, अब DU CSAS UG रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की 70 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आइए जानते हैं, इस एडमिशन प्रोसेस के लिए आवेदन कैसे करना है।
CSAS UG Admission: ‘सीयूईटी यूजी’ की रैंक के आधार पर होगा एडमिशन
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश ‘सीयूईटी यूजी’ (CUET UG) की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) का आवेदन पत्र भर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को डीयू के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और वहां अपने ‘CUET आवेदन नंबर’ और ‘पासवर्ड’ की मदद से लॉगिन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विश्वविद्यालय द्वारा तीन मुख्य चरणों (Main Rounds) और दो स्पॉट राउंड (Spot Rounds) में मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर छात्रों को डीयू के विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
ये डाक्यूमेंट्स रखें तैयार
CSAS पोर्टल पर आवेदन करते समय छात्रों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
How to Apply & Process: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- अपने ‘CUET UG 2026’ के आवेदन संख्या (Application Number) और मांगी गई ज़रूरी जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद CSAS पोर्टल पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेजों के विकल्प भरें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा विकल्पों को चुने।
- अपने चुने हुए विकल्पों को सबमिट करें और सीट आवंटन (Seat Allotment) के चरणों (Rounds) का इंतज़ार करें।
DU Registration 2026: सीट आवंटन कैसे होगा?

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा भरी गई कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताओं के साथ CUET UG 2026 के स्कोर के आधार पर सीट आवंटन सूची जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर सीट एक्सेप्ट कर एडमिशन फीस जमा करनी होगी।


Download Android App
Download iOS App




