बंगाल में हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन की मांग, कांग्रेस ने बनाई दूरी

Summary :

बंगाल दंगे पर कांग्रेस का बयान, राष्ट्रपति शासन की मांग से किनारा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन की मांग बढ़ी है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे से दूरी बना ली है। यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि बंगाल में दंगा संघ प्रायोजित है और आरएसएस की भूमिका है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी पूरी है और इस बार अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग तेज हो गई है। लेकिन, ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने इस मुद्दे से किनारा कर लिया है।रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए यूपी कांग्रेस के चीफ अजय राय ने बंगाल हिंसा के मुद्दे पर कहा, “बंगाल में दंगा संघ प्रायोजित है। दंगा कराने में आरएसएस की भूमिका है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पर यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और हम पिछली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़े थे। इस बार 70 सीटों से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अजय राय ने दावा किया है कि इस बार सिर्फ चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। बल्कि, बिहार में डंके की चोट पर सरकार भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास रणनीति है, हमारी लगातार बैठकें हुई हैं, हमारे वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में दो बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। कांग्रेस अपने सहयोगी दल के साथ अच्छा काम कर रही है।

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल से मिली महिला आयोग की टीम, हिंसा प्रभावित क्षेत्रों पर हुई चर्चा

दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा 1111 टैंकरों हरी झंडी दिखाने पर यूपी कांग्रेस के चीफ ने कहा कि केंद्र में इनकी सरकार है और दिल्ली में पानी की समस्या है। चलिए, दिल्ली में भाजपा की सरकार अभी बनी है। लेकिन, केंद्र में तो बीते 10 साल से पीएम मोदी की सरकार है। फिर भी दिल्ली में सुचारू रूप से पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे अंदाजा लगाइए कि पूरे देश का क्या हाल होगा। निश्चित तौर से चीजें बहुत खराब हो चुकी हैं।

मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की घटना पर यूपी कांग्रेस चीफ ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार आम जनता के हित के लिए चिंतित नहीं है। इस सरकार का बस फोटो सेशन चल रहा है। सरकार को चाहिए कि इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी रहे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.