पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा की सरकार गिरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और बीजेपी तंत्र की हार हुई है। संवैधानिक मूल्यों को गुमराह कर बिना बहुमत संख्याबल के भाजपा का लगातार सरकार बनाने का दावा खोखला साबित हुई है।
कर्नाटक के इस प्रकरण में राज्यपाल महोदय से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जी का लोकतंत्र विरोधी चेहरा खुलकर देश की जनता के सामने आ गया । बीजेपी ने सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र को लहू लुहान करने का काम किया है। वही देश के माननीय उच्चतम न्यायालय ने लोकतंत्र को बचाते हुए देश को नयी दिशा देने का काम किया है।
नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को इस हार से सबक लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप काम करना चाहिए। एनडीए नेताओं के मुँह से लोकतंत्र पर प्रवचन देना अब शोभा नही देता है। एनडीए द्वारा बिहार में भी लोकतांत्रिक मूल्यों का धज्जियां नही उड़ाया जाता और जनादेश का अपमान कर नीतीश जी अगर भाजपा को चोर दरवाजे से इंट्री करा कर सरकार नही बनाते तो बिहार में तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनती और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी होते।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



