देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने उन्हें शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस ने मराठी में शपथ ली। फडणवीस के बाद शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। पीएम मोदी और अमित शाह काे धन्यवाद दिया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह समेत 200 VIPs कार्यक्रम में मौजूद हैं।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस
Summary :
महाराष्ट्र को मिला नया मुख्यमंत्री, फडणवीस ने संभाली कमान


Download Android App
Download iOS App




