पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है, इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीज़ल और एलपीजी के दाम घटने शुरू हो गए हैं। हमने कहा था कि जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटेंगे तो उसका पूरा फायदा हम ग्राहक को देंगे। हमने वादे के मुताबिक इसका लाभ ग्राहक को देना शुरू कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले लोकसभा में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए सवालों के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत पिछले सात साल में दोगुना हो गई है। अभी कीमत 819 रूपए प्रति सिलेंडर है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 459 फीसदी बढ़ा है।
प्रधान ने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे कीमतों में वृद्धि ने रसोई गैस और केरोसिन (पीडीएस के तहत) पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। प्रधान ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पिछले कुछ महीनों के दौरान बढ़ी है। दिसंबर 2020 में इसकी कीमत 594 रूपए प्रति सिलेंडर थी।


Download Android App
Download iOS App



