भारत और पाकिस्तान के सीजफायर को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को ‘बिगड़ैल औलाद’ करार देते हुए कहा कि वह कभी नहीं सुधरेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, कुत्ते की पूंछ को कितनी भी सीधी कर लो, वह हमेशा टेढ़ी ही रहती है। यही हाल पाकिस्तान का है। पाकिस्तान हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करता है। उस पर भरोसा करना बेकार है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, वरना भारत कड़ा जवाब देगा।
पाकिस्तान पर धीरेंद्र शास्त्री का तीखा हमला
उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय सेना से आह्वान किया कि यह पाकिस्तान को सबक सिखाने और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल करने का सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा, केवल मिसाइल दागने से काम नहीं चलेगा। भारत को पीओके को अपने अधीन लाना चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। बातों के भूत लातों से ही मानते हैं। पीओके को भारत का हिस्सा बनाने का यह सुनहरा अवसर है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पहचान झूठ, छल और धोखे से है, और ये उसके हथियार हैं।
पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह
सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया, लेकिन भारत का नेतृत्व और सभी सशस्त्र बल इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। भारत हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों नेस्तनाबूत कर दिया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह कर दिए गए। इस कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी सैन्य और आर्थिक नुकसान हुआ। अमेरिकी हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई।


Download Android App
Download iOS App



