दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने Rahul Gandhi को लेकर दिया विवादित बयान

Summary :

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं।अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह केवल सांसद हैं। लक्ष्मण सिंह के इस बयान से अब सियासत गर्मा सकती है। हाइलाइट्स लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान कहा राहुल बड़े नेता नहीं सिर्फ सांसद हैं बयानों को लकर चर्चा में रहते हैं लक्ष्मण सिंह ‘वो सांसद मात्र हैं, अध्यक्ष नहीं’ कांग्रेस नेता और…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं।अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर बयान दिया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी बड़े नेता नहीं हैं, वह केवल सांसद हैं। लक्ष्मण सिंह के इस बयान से अब सियासत गर्मा सकती है।

हाइलाइट्स

  • लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान
  • कहा राहुल बड़े नेता नहीं सिर्फ सांसद हैं
  • बयानों को लकर चर्चा में रहते हैं लक्ष्मण सिंह

‘वो सांसद मात्र हैं, अध्यक्ष नहीं’

कांग्रेस नेता और चाचैड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना के पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, राहुल गांधी कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। सांसद मात्र हैं, वो अध्यक्ष नहीं हैं, इसके अलावा वो कुछ नहीं हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा किन आप लोग राहुल गांधी को इतना हाईलाइट करो और न हम करें। वो तो सिर्फ एक सांसद हैं और हमारे अन्य सांसदों के समान हैं। कोई जन्म से बड़ा नेता नहीं बनता, कर्म से बनता है। राहुल गांधी को आप इतना बड़ा नेता मत मानिये, मैं तो नहीं मानता।

बड़े मार्जिन से चुनाव हारे थे लक्ष्मण सिंह

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुणा की चाचौड़ा सीट से कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह प्रत्याशी थे। वो बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीना से 61570 वोटों से हारे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ममता मीना को 9797 वोटों से चुनाव हराया था। हालांकि, इस बार वोटों का मार्जिन काफी बड़ा रहा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team