दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में एक बार फिर बड़ा कानूनी और राजनीतिक भूचाल आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी (शरद गुट) के नेता अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि इन नेताओं ने उनकी न्याय की मांग को पॉलीटिकल रूप से इन्सपायर्ड बताकर उनकी इमेज को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करी है।
मामले का बैकग्राउंड

8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत से गिरने के बाद 28 साल की दिशा सालियन की मौत हो गई थी, जिसे पुलिस ने पहले एक्सीडेंटल डेथ माना था। हालांकि इसके कुछ दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हो गई। लेकिन बाद में, दिशा के पिता सतीश सालियन ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर के नए सिरे से जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की, जिसमें आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली जैसे नाम शामिल किए गए थे। हालांकि, पहले वह यह भी कह चुके थे कि उन्हें इसमें किसी साजिश का शक नहीं था।
नोटिस में क्या लगाए गए आरोप?

सतीश सालियान के मानहानि और रेपुटेशन को ठेस पहुंचाने के नोटिस के मुताबिक, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने सतीश सालियन की न्याय की लड़ाई को राजनीतिक और गलत बताकर उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए है।
अनिल देशमुख ने क्या दिया था बयान?: नोटिस में 23 मार्च 2025 के अनिल देशमुख के उस बयान का भी जिक्र है जिसमें उन्होंने इस मामले को आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश बताया था।
ऑफिशियल माफी और हर्जाने की मांग: सतीश सालियन ने दोनों नेताओं से 500 करोड़ रुपये का हर्जाना और मेन मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर कम से कम तीन मिनट का वीडियो जारी कर के बिना शर्त ऑफिशियल माफी मांगने को कहा है।
आदित्य ठाकरे और सीबीआई की कार्रवाई

सीबीआई द्वारा हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद, जिसमें आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं, राजनीति गरमा गई है। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि वो दिशा सालियन को कभी नहीं जानते थे और न ही कभी मिले थे। उन्होंने इसे अपनी इमेज खराब करने की सोची-समझी पॉलीटिकल साजिश करार दिया है। वहीं, एफआईआर में नाम वाले बाकी लोगों ने भी एस केस में अपने इन्वॉल्वमेंट से इंकार किया है। ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्या आने वाले समय में इस केस में कोई नया मोड़ आता है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




