राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल के खिलाफ देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल में शामिल हुए हैं।हड़ताल के कारण आज अस्पतालों में OPD सेवाएं बंद रहने के कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NBMCH) के मेडिकल छात्रों ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) बिल का सड़कों पर हाथ में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि यह बिल मेडिकल क्षेत्र के लिए उचित नहीं है और इससे कई तरह की चुनौतियां सामने आएंगी।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतनु सेन का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इस बिल से सिर्फ नीम-हकीमी को वैधता मिलेगी और लोगों की जानें खतरे में पड़ जाएंगीं। इसीलिए हम बिल का विरोध करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह हड़ताल मरीजों को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि सरकार को बिल की खामियों के बारे में बताने के लिए है।


Download Android App
Download iOS App



