भोपाल : कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया है कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में महंगाई की दर दोगुनी बढ़कर देश में सबसे ज्यादा हो गई है। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गलत नीतिगत निर्णयों का परिणाम है।
कमलनाथ ने यहां जारी बयान में आरबीआई की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि मध्यप्रदेश में महंगाई की दर 197 फीसदी तक बढ़ी है। इस दौरान देश में महंगाई दर 107 प्रतिशत के आसपास रही है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को इसका कारण बताते हुए कहा कि इसके दाम मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
प्रदेश में रोजमर्रा की चीजें काफी महंगी हो गई हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि यह उनकी प्रशासनिक अक्षमता का नतीजा है। यदि वे जनहित का सोचकर पेट्रोल-डीजल पर युक्तिसंगत वेट और सेस लगाते तो आज प्रदेश के गरीबों को इस महंगाई का सामना नहीं करना पड़ता।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



