उज्जैन : हमारी सरकार की किसानो को केंद्र में रखकर योजनाओ की रूपरेखा तैयार होती है और वर्तमान बजट में किसान को लागत का डेढ़ गुना मूल्य प्रदान करने का प्रावधान इसका एक आदर्श उदहारण है। हर क्षेत्र में सतत कार्य कर के सरकार भारत देश को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्यरत है,
भाजपा के आव्हान पर आयोजित आभार रैली में ट्रेक्टरों के इतनी विशाल संख्या किसानो की उपस्थिति इस बात को इंगित करती है की प्रदेश का किसान कल भी भाजपा के साथ था आज भी है और कल भी रहेगा, ये बात भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय नेगत दिवस आभार रैली में उज्जैन आए किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों के हित में अनवरत कार्य किया है कई योजनाये दी हे जिससे किसान लाभान्वित हुआ है, फिर वो भावान्तर योजना के माध्यम से किसानो के खतों में सीधा राशी डालने का कार्य हो या गेंहू की प्रोत्सहन राशी के माध्यम से लाखों किसानो को लाभान्वित करने का कार्य हो या जीरो प्रतिशत पर किसानो का कर्ज देने का कार्य हो।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आढे हांथों लेते हुए कहा की आज जो किसानों का हमदर्द बनने का राजनैतिक ढोंग कर रहे हे पहले खुद स्पष्ट करे की अपनी सरकारों वाले प्रदेशों में किसानों का कितना ऋण माफ़ किया है। मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उज्जैन के आव्हान पर आयोजित इस आभार रैली में जिले के हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रेक्टर लेकर शामिल हुएरैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई नानाखेड़ा मैदान पर सभा के रूप में समाप्त हुई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



