डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित: केशव प्रसाद मौर्य

Summary :

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार के विचार और…

लखनऊ, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार के विचार और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों ने देश में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, समरसता और राष्ट्रहित की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. हेडगेवार के सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संगठन की शक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

मौर्य ने कहा कि सरकार समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग को समान अवसर मिल सके और प्रदेश के साथ-साथ देश भी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सके।

–आईएएनएस

विकेटी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.