ED Raid Today: कई शहरों में मारा छापा, करोड़ों की नकदी और सोना बरामद

Summary :

ED Raid Today: 15 अगस्त के दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात मामले में बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत ED ने गोवा से लेकर मुंबई और दिल्ली तक छापे मारे। इस छापेमारी में करीब 1.68 करोड़ रुपए की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जबकि बैंक खातों में जमा लगभग 14.13 करोड़ रुपए की राशि सीज की गई है। ED Raid Today ED की टीम ने 13 और 14 अगस्त को कारवार, गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।…

ED Raid Today: 15 अगस्त के दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात मामले में बड़ी कार्रवाई की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत ED ने गोवा से लेकर मुंबई और दिल्ली तक छापे मारे। इस छापेमारी में करीब 1.68 करोड़ रुपए की नकदी और 6.75 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है, जबकि बैंक खातों में जमा लगभग 14.13 करोड़ रुपए की राशि सीज की गई है।

ED Raid Today
ED Raid Today

ED Raid Today

ED की टीम ने 13 और 14 अगस्त को कारवार, गोवा, मुंबई और नई दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। बता दें कि यह कार्रवाई सतीश कृष्ण सैल उर्फ सतीश सैल और अन्य व्यक्तियों, संस्थाओं के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है, जिन्हें बेंगलुरु की विशेष अदालत ने लौह अयस्क के अवैध निर्यात के मामले में दोषी ठहराया है।

जानें पूरा मामला

ED की जांच के अनुसार कारवार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश सैल ने साल 2010 में कुछ व्यावसायिक संस्थाओं और बेलेकेरी बंदरगाह के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से 1.25 लाख मीट्रिक टन वजन के लौह अयस्क का अवैध रूप से निर्यात किया था, जबकि यह अकोला वन विभाग के जब्ती आदेशों के अधीन था। ED ने बताया कि सतीश कृष्ण सैल की तरफ से किए गए अवैध निर्यात का कुल मूल्य 86.78 करोड़ रुपए था।

1.41 करोड़ रुपए की नकदी बरामद

ED Raid Today: ईडी ने बताया कि छापेमारी के दौरान सतीश कृष्ण सैल के आवास से 1.41 करोड़ रुपए की नकदी मिली। ताल महत लिमिटेड के कार्यालय परिसर से 27 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई। इसके अलावा, सेल परिवार के बैंक लॉकर से सोने के आभूषण और सिक्के के रूप में 6.75 किलोग्राम वजन का सोना बरामद हुआ।

ALSO READ: Kishtwar Cloudburst LIVE: अब किश्तवाड़ में बरसी आफत, बादल फटने से 44 लोगों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।