Chhattisgarh Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में शुक्रवार यानी आज एक और मोड़ देखने को मिला है। इस दौरान ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त किया है। वहीं, गुरुवार को भी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 6 दिनों की ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंप दिया। साथ ही 8 मई को फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Highlights:
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED ने जब्त की 205.49 करोड़ रुपए की संपत्ति
- अब तीनों आरोपी 16 मई तक जेल में ही रहेंगे
- पिछली सुनवाई में इतने दिनों के लिए भेजा गया था जेल
अब तीनों आरोपी 16 मई तक जेल में ही रहेंगे
बता दें कि कोर्ट ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेवर और अरुणपति के साथ अरविंद सिंह को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब तीनों आरोपी 16 मई तक जेल में ही रहेंगे। दरअसल, इस घोटाले में फंसे लोगों को दिन पर दिन मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। वहीं, 18 अप्रैल को भी शराब घोटाले मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी।
पिछली सुनवाई में इतने दिनों के लिए भेजा गया था जेल
दरअसल, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को 14 दिन और अरुणपति त्रिपाठी को 7 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया था।


Download Android App
Download iOS App



