हेमंत सोरेन को ED ने भेजा समन, इस दिन पूछताछ के लिए बुलाया

Summary :

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। HIGHLIGHTS  ED ने छठी बार CM सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया रांची जमीन खरीद-फरोख्त घोटाले में जांच और पूछताछ के लिए CM तलब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह छठी बार है, जब ED ने सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोरेन ने पहले वित्तीय जांच एजेंसी के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया था। बता दें…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

HIGHLIGHTS 

  • ED ने छठी बार CM सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया
  • रांची जमीन खरीद-फरोख्त घोटाले में जांच और पूछताछ के लिए CM तलब

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह छठी बार है, जब ED ने सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोरेन ने पहले वित्तीय जांच एजेंसी के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया था। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने रांची जमीन खरीद-फरोख्त कथित घोटाले में जांच और पूछताछ के लिए बुलाया है।

ED ने सोरेन को 8 अगस्त, 19 अगस्त और 1 सितंबर को समन जारी कर क्रमश: 14, 24 अगस्त और 9 सितंबर को उसके सामने पेश होने को कहा था। उसके बाद ED ने चौथा समन जारी किया और उन्हें 23 सितंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा। पांचवें समन में उन्हें 4 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने के लिए कहा गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team