कोलकाता : प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को धोखाधड़ी, तस्करी और विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (फेरा) के अंतगर्त अन्य आर्थिक अपराधों के आरोपी उद्योगपति जगजीत सिंह के घर और दफ्तर पर में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि जेल में बंद स्पाइस गार्डन समूह और डाउनटाउन समूह के मालिक जगजीत सिंह को मार्च 2017 में दिल्ली के होटल से कई अपराधों के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जांच एजेंसी ने गुरुवार सुबह व्यापारी के घर और दफ्तर पर छापे मारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच के बाद पता चला कि उसकी कई बेनामी सम्पत्तियां है और वह महिला तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने जगजीत सिंह के साल्ट लेक, लेक टाउन, भवानीपुर, खड़गपुर और कई अन्य स्थानों पर उसकी परिसंपत्तियों पर छापा मारकर से उसे आरोपी साबित करने वाले कई दस्तावेज जब्त किये है। जगजीत सिंह के पुत्र गुरुसिमरन सिंह को भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



