Education: राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को ‘प्रश्न बैंक’ मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से ‘प्रश्न बैंक’ छपवाकर सभी जिलों में विद्यालयों तक पहुंचाए जाएंगे।
Highlights
- Rajasthan में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान
- छात्रों को बांटे जाएंगे प्रश्न बैंक
- रिवीजन क्लासेज भी शुरू की जा रही
शिक्षा विभाग ने बैठक में क्या कहा, जानिए

राजस्थान के (Rajasthan) सरकारी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को ‘प्रश्न बैंक’ मिलेंगे। इस मामले में शुक्रवार को एक राज्य स्तरीय डिजिटल बैठक हुई। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने राज्य के शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि जिलों में इन ‘प्रश्न बैंक’ के पहुंचते ही विद्यार्थियों तक इनका समय पर वितरण सुनिश्चित करे।
छात्रों को मिलेगा ये फायदा
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की तैयारी में अतिरिक्त मदद के लिए मिशन ज्ञान के साथ समन्वय से ‘रिवीजन क्लासेज’ भी शुरू की जा रही हैं, इनके लिंक भी स्कूलों (Education) और विद्यार्थियों तक पहुंचाए। उन्होंने कई जिलों में स्कूलों और अध्यापकों के स्तर पर ऐसे ‘प्रश्न बैंक’ तैयार कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए बाकी को इससे प्रेरणा लेने को कहा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





