Election Commission of India : चुनाव आयोग एक बार फिर विवादों में घिर गया है. बता दें, इस बार आंतरिक विवादों से माहौल गरमा गया है. विपक्ष के राडार में एक बार फिर चुनाव आयोग घिरते नजर आ रहे हैं. ताजा विवाद चुनाव आयुक्तों के टकराव का सामने आया है.
बता दें, एक अख़बार ने अपनी खबर में बताया है कि पिछले 10 महीने में 14 बार सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने औपचरिक तौर पर चुनाव आयोग में आपति दर्ज कराई. उनका आरोप है कि जो फैसले लिए जा रहे हैं और जो आदेश चुनाव आयोग द्वारा दिए जा रहे हैं उसमें उन्हें संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है.
चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज की गई 14 शिकायतें
| तारीख | आपत्ति दर्ज करने वाले | क्या थी आपत्ति? | |
| 1. | 28 अक्टूबर 2025 | सुखबीर सिंह संधू | आयोग की मंजूरी के बिना चुनाव आयोग के नाम से पत्र और आदेश जारी किए गए। |
| 2. | 16 अप्रैल 2026 | सुखबीर सिंह संधू | नए आईटी मॉड्यूल और पोर्टल के बारे में उन्हें मीडिया से जानकारी मिली। |
| 3. | 16 अप्रैल 2026 | सुखबीर सिंह संधू | आयोग की मंजूरी के बिना संदेश जारी किए गए। |
| 4. | 16 अप्रैल 2026 | विवेक जोशी | एक साल से अधिक समय से आयोग की बैठकों के बाद मिनट्स जारी किए जा रहे थे, लेकिन अगली बैठक का एजेंडा पहले उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। |
| 5. | 16 अप्रैल 2026 | विवेक जोशी | आयोग की मंजूरी के बिना अधिकारियों को विदेश यात्राओं पर भेजा जा रहा था। |
| 6. | 24 अप्रैल 2026 | विवेक जोशी | विवेक जोशी ने दोहराया कि आयोग की मंजूरी के बिना कोई आधिकारिक संदेश जारी नहीं होने चाहिए। |
| 7. | 16 मई 2026 | विवेक जोशी | सरकार की मंजूरी के बिना नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 6 में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। (संधू ने 19 मई को इस पर सहमति जताई) |
| 8. | 29 मई 2026 | विवेक जोशी | चेतावनी दी कि मतदाता सूची के डेटाबेस को केंद्रीकृत किया जा रहा है और इसका ऑडिट जरूरी है। |
| 9. | 29 जुलाई 2026 | विवेक जोशी (कैबिनेट सचिव को) | एक अधिकारी आयोग की जानकारी के बिना काम का बंटवारा कर रहा था। |
| 10. | 29 जुलाई 2026 | सुखबीर सिंह संधू (कैबिनेट सचिव को) | काम के आवंटन से जुड़े मुद्दे को दोहराया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। |
| 11. | 30 जुलाई 2026 | विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू | दोनों चुनाव आयुक्तों ने काम के आवंटन से जुड़े एक आदेश को रद्द कर दिया। |
| 12. | 12 अगस्त 2026 | सुखबीर सिंह संधू | पश्चिम बंगाल के ट्रिब्यूनल के सामने चुनाव आयोग की ओर से अपील करने की अनुमति किसने दी? |
| 13. | 13 अगस्त 2026 | सुखबीर सिंह संधू | फॉर्म 6 में बदलाव को ‘अनाधिकृत और गैरकानूनी’ बताया। |
| 14. | 14 अगस्त 2026 | सुखबीर सिंह संधू | फील्ड अफसरों को ECINET सिस्टम तक पहुंच नहीं मिल रही थी। डीजी (आईटी) के पास इसे प्रतिबंधित करने का अधिकार नहीं है। |


Download Android App
Download iOS App



