चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे

Summary :

बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की 2 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में 3 नवंबर मतदान और 10 नवंबर को मतगणना होगी। हालांकि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव नहीं होगा।
मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी। बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की 2 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। 

न खुदा मिला न विसाल ए सनम, NDA-UPA दोनों जगह से नकारने के बाद अब इस दल के साथ RLSP

आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस स्तर पर उपचुनावों की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है। आयोग का कहना है कि इन राज्यों के मुख्य सचिवों/मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव और इससे संबंधित मुद्दों के संचालन में कठिनाइयों को व्यक्त करने वाले इनपुट मिले।

Desk Team