Noida में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Noida पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की एक केटीएम बाइक, एक तमंचा और लूट के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 पुलिस बीती देर रात लेबर चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गय, लेक‍िन वह नही रूका। नोएडा पुलिस और…

Encounter between police and miscreant

Noida पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की एक केटीएम बाइक, एक तमंचा और लूट के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 पुलिस बीती देर रात लेबर चौक पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने का प्रयास किया गय, लेक‍िन वह नही रूका।

  • नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है
  • मुठभेड़ में एक बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया
  • बदमाश केटीएम बाइक, एक तमंचा और लूट के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
  • बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है

पुलिस पर किया फायर

पुलिस द्वारा पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सेक्टर 62 डी पार्क के पास हुई मुठभेड के दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान अमन यादव पुत्र अजय उर्फ एजेंट यादव, निवासी गढ़ी चोखंडी थाना फेज 3 नॉएडा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, एक मोटरसाकिल केटीएम, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाश पर लूट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News