नक्सल हिंसा का अंत सुनिश्चित : रमन

Summary :

NULL

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य के सुकमा जिले में किस्टारम के पास हुए नक्सल हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बहादुर जवानों की शहादत के प्रति छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नतमस्तक है। आदिवासी बहुल जिले के विकास कार्यों के लिए सुरक्षा ड्यूटी करते हुए इन वीर जवानों ने अपनी शहादत दी है।

मुख्यमंत्री ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की चौथी बटालियन के परिसर में यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर सुकमा जिले में कल हुए नक्सल हमले की घटना में सी.आर.पी.एफ. के नौ शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा जवानों के इस बलिदान को न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुरक्षा बलों के हमारे जवान छत्तीसगढ़ को नक्सल समस्या से मुक्त करने के लिए एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं।

उनका मनोबल बहुत ऊंचा हैं। हम सबने मिलकर छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या को समूल नष्ट करने की प्रतिज्ञा ली है। नक्सल हिंसा का सुनिश्चित है। आगे अगर इस प्रकार की घटनाएं होती है तो उसका भी कठोरता से जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज अहीर ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अहीर ने कहा कि नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए केन्द्र और राज्य के सुरक्षा बल परस्पर काफी बेहतर समन्वय से और पूरी सजगता से काम कर रहे हैं।

केन्द्र सरकार भी इस दिशा में लगातार सजग है।मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा निश्चित रूप से इन शहीदों के परिवारों के प्रति हम सबकी गहरी संवेदना जुड़ी हुई है। इस घटना से प्रभावित परिवारों के दर्द को हम सब महसूस करते हैं। इनमें से प्रत्येक परिवार का न सिर्फ एक नवजवान चला गया है, उस घर को चलाने वाला चला गया है, बल्कि हमारे भारत का एक लाल चला गया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा – नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के जिलों में और विशेष रूप से वहां के सुकमा जैसे जिले में सुरक्षा बलों के हमारे जवान सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team