बिना दरवाजा खटखटाए सरपंच के घर में घुसा बुजुर्ग , तो दी थूक कर चाटने की सजा

Summary :

NULL

दीपावली के मौके पर बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा जिले में एक बुजुर्ग शख्स के साथ जानवरों से बदतर सलूक किया गया है। बता दे की बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में अजयपुर पंचायत के मुखिया दयानंद मांझी और गांव के दबंगों ने कानून का खुलेआम मजाक उड़ाया। पंचायत ने एक व्यक्ति को न केवल जमीन पर थूक चटाया बल्कि औरतों से चप्पल से पिटाई भी कराई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति मुखिया और गांव के दबंगों का फरमान सुनकर थूक चाटता दिख रहा है और एक महिला उसकी चप्पल से पिटाई करती दिख रही है।

खबरों के मुताबिक महेश ठाकुर गांव के सुरेंद्र यादव के घर मे बिना पूछे अंदर चला गया फिर गांव में पंचायत बुलाकर मुखिया ने न केवल तुगलकी फरमान जारी किया बल्कि घिनौनी हरकत कर अपने पद की गरिमा को भी बदनाम कर दिया।

हालांकि, इस मामले में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने फोन पर बताया कि अगर पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाती हैं तो सभी दोषियों के खिलाफ़ पहचान कर करवाई की जाएगी। ताजा जानकारी के मुतााबिक पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

महेश ठाकुर की गुस्ताखी पर पंचायत बुलाई गई. गांव के तथाकथित सम्मानीत लोग इक्ट्ठा हुए और सभी ने मिलकर ने उसे दोषी ठहरा कर थूक चाटने का फरमान जारी कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महेश ठाकुर थूक को चाटते हुए दिख रहा है।

आपको बता दे कि इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसके बाद यूजर्स ने बिहार के मुख्यमंत्री और पीएम नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा कि कोई आम आदमी का ऐसा हाल कैसे कर सकता है।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि नीतीश कुमार नमस्कार, सर यह बहुत गलत काम हो रहा है इसको देखें और कड़ी कार्रवाई करें।

Desk Team